रांची : शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम 4 बजे से

रांची : शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम 4 बजे से

रांची: हेमंत सोरेन गुरुवार, 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की चौथी बार शपथ लेंगे। रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम 4 बजे से है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार राँची पहुंच चुके हैं। शपथ ग्रहण में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार दोपहर 3 बजे राँची पहुंचेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दोपहर 2:15, पंजाब के सीएम भगवंत मान दोपहर 2:30 , आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दोपहर 1 बजे राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *